अजब-गजब

OMG: एक महीने में दो बार डिलीवरी, महिला ने दिए तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म

ढाका: गर्भवती महिलाएं आमतौर पर 9 महीने में बच्चे को जन्म देती हैं और यही प्रकृति का नियम भी है। किन्तु आज हम आपको एक ऐसी खबर बताने का जा रहे हैं, जिसे सुनकर आप भी चकरा जाएंगे। यह मामला बांग्लादेश का है, जहां एक 20 वर्षीय महिला ने एक महीने के भीतर 2 बार बच्चे को जन्म देकर सभी को चौंका दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बांग्लादेश की इस महिला ने पहले एक बच्चे को जन्म दिया, जिसके 26 दिन बाद ही उसने जुड़वां बच्चों को भी जन्म दे दिया।

डॉक्टर इस बात से हैरान हैं कि पहली डिलीवरी के दौरान, उन्हें दूसरे बच्चे के बारे में पता ही नहीं चल पाया। अब यह मामला मेडिकल चमत्कार का बन गया है। महिला का नाम आरिफा सुल्तान बताया जा रहा है। महिला ने 26 दिन पहले एक लड़के को जन्म दिया था। यह  नॉर्मल डिलीवरी थी। आरिफा की डॉ. शीला पोद्दार ने जानकारी देते हुए बताया है कि पहली डिलीवरी के दौरान हमें जुड़वां बच्चों के बारे में पता नहीं चल पाया। जब महिला पेट दर्द की शिकायत लेकर वो दोबारा अस्पताल आईं, तो हमने अल्ट्रासोनेग्राफी टेस्ट (अल्ट्रासाउंड) करवाया, जिसमें पता चला कि उनके पेट में दो गर्भाशय हैं।

पहली डिलवरी नॉर्मल हुई थी, किन्तु दूसरी बार डॉक्टर्स ने ऑपरेशन का फैसला लिया और आरिफा ने जुड़वां (लड़की-लड़के) बच्चों को जन्म दिया। अब आरिफा और उनके तीनों बच्चे स्‍वस्‍थ एवं सुरक्षित हैं। सरकारी डॉक्टर दिलीप रॉय ने इस मुद्दे पर कहा है कि उन्होंने अपने 30 वर्ष के करियर में कभी ऐसा केस नहीं देखा था। इस पूरे मामले पर आरिफा के पति सुमोन ने कहा है कि, ‘मैं मजदूरी करके हर महीने 6 हजार टका (बांग्लादेशी मुद्रा) ही कमा पाता हूं। मुझे नहीं पता कि इतने कम पैसों में हम कैसे अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर सकेंगे। हालांकि, मेरा यह प्रयास रहेगा कि मैं सभी को खुश रख सकूं।’

 

Related Articles

Back to top button