अद्धयात्मफीचर्ड

4 जुलाई का राशिफल : आज गुरु पुष्य योग में 7 राशि वाले रहेंगे भाग्यशाली, जानिए अपना हाल

मेष –
आज का दिन पारिवारिक लिहाज से अच्छा रहेगा। आपके माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। हालांकि नौकरी वालों को थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत है। आपको कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।आज आपको परिश्रम ज्यादा करना होगा।

वृष –
आपकी वाणी प्रभावशाली रहेगी। लेकिन जब आप किसी से बातचीत करें तब थोड़ा संभलकर रहें। आपको बातचीत के दौरान संतुलन बनाकर रखना होगा। आज का दिन कार्यक्षेत्र के लिए अच्छा रहेगा। आपके कार्यक्षेत्र की परिस्थितियों में सुधार होगा। आज का दिन धन प्राप्ति के लिहाज से भी अच्छा रहेगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन –
मिथुन राशि के लोगों को क्रोध से बचने की जरूरत है। अगर आपने खुद पर नियंत्रण नहीं रखा तो नुकसान हो सकता है। लिहाजा क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। इसके साथ ही किसी भी व्यक्ति से बातचीत में संतुलन बनाए रखें। आपका दिन पारिवार के लिए कम अच्छा रहेगा। संभव है कि माता को स्वास्थ्‍य विकार हो।

कर्क –
आपका दिन एक सामान्य दिन की तरह गुजर सकता है, बशर्ते आप संतुलित रहें। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। हालांकि क्षणे रुष्टा क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। इसके अलावा आपको परिवार में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। अगर ऐसा नहीं किया तो परिवार में आपसी मतभेद भी हो सकते हैं।

सिंह –
सिंह राशि के लोगों के लिए आज यात्रा का संयोग बन सकता है। लेकिन मन में असमंजस की स्थिति बनी रहेगी. आपका मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। इसलिए पहले से ही सचेत रहें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

कन्या –
आपका दिन बहुत अच्छा जायेगा। आज किसी राजनेता से मुलाकात हो सकती है। इसलिए मानसिक रूप से तैयार रहें। इसके साथ ही करियर में फायदा मिलेगा। आपको नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। इसके अलावा क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे।

तुला –
आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। लेकिन उति उत्साही होने से बचना होगा। यदि ऐसा नहीं करते हैं तो थोड़ा मुश्किल में पड़ सकते हैं। आपके वाहन सुख में वृद्धि होगी। धन की स्थिति में सुधार होगा।

वृश्चिक –
मन अशान्त रहेगा। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। आज का दिन करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। नौकरी में बदलाव की सम्भावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। इसलिए मानसिक रूप से तैयार रहें।

धनु –

आलस्य की अधिकता रहेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। इसलिए आप मुश्किलों का सामना करने के लिए तैयार रहें। विपरीत परिस्थितियों से घबराएं नहीं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

मकर –
मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। यह दिन धन के लिहाज से नुकसान दायक हो सकता है। आपकी आय में कमी हो सकती है और खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। हालांकि सुखद बात यह है कि आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ –
आज आपको आत्मसंयत रहने की जरूरत है। वहीं क्रोध एवं आवेश की अधिकता हो सकती है। हालांकि अच्छी बात यह है कि आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है।

मीन –
क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। आपको परिवार का ध्यान रखना चाहिए, क्यों कि माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। आपको विपरीत परिस्थितियों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

Related Articles

Back to top button