टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के तेज झटके, 5.5 आंकी गई तीव्रता…

अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक सुबह करीब 4:24 मिनट पर अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कामेंग में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 आंकी गई। समाचार लिखे जाने तक किसी भी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली। खबर से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

अरुणाचल प्रदेश के बाद महाराष्ट्र के पालघर में सुबह 9:17 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 आंकी गई है।

Related Articles

Back to top button