स्पोर्ट्स

कश्मीर से 370 हटाए जाते ही बौखलाए अफरीदी, इस भारतीय खिलाडी ने दिया करारा जवाब

कश्मीर को लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी द्वारा दिए गए बयान पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और वर्तमान में पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने उन्हें तगड़ा जवाब दिया है और पाक अधिकृत कश्मीर की भी अफरीदी को याद दिलाई है। अफरीदी ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर संयुक्त राष्ट्र से इस मामले में दखल देने की अपील की है।

गंभीर ने ट्वीट कर कहा कि अफरीदी एक बार फिर हाजिर हैं, बिना किसी वजह के अकारण आक्रामकता के साथ। यह मानवता के खिलाफ अपराध है। इन्होंने काफी कुछ कहा, लेकिन यह बताया भूल गए कि यह सब पीओके में हो रहा है। चिंता मत करो, इसे भी हम सुलझाएंगे बेटा।

मालूम हो कि सोमवार को जम्मू कश्मीर से भारत सरकार ने अनुच्छेद 370 हटा दिया और राज्य सभा में जम्मू कश्मीर के लिए पुनर्गठन बिल पास हो गया। जम्मू कश्मीर के अब दो हिस्से होंगे। जम्मू कश्मीर व लद्दाख दो अलग-अलग केंद्रशासित प्रदेश होंगे।

अफरीदी ने ट्वीट किया था कि, ‘कश्मीरियों को संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव के तहत उनके अधिकार दिए जाने चाहिए। जैसे हम सभी के पास आजादी का अधिकार है, वैसे ही उन्हें भी मिले। यूएन का गठन आखिर क्यों हुआ? क्या वह सो रहा है। कश्मीर में मानवता के खिलाफ जो बिना उकसावे के अपराध और दखलअंदाजी की जा रही है उसे देखना जरूरी है। अमेरिका के राष्ट्रपति को मध्यस्थता करना चाहिए।’

Related Articles

Back to top button