अन्तर्राष्ट्रीय

Coronavirus से फ्लोरिडा में दो लोगों की मौत, US में मरने वालों की संख्या 17 हुई

वाशिंगटन: कोरोना वायरस से अमेरिका में मरने वालों की संख्या 17 हो गई है। फ्लोरिडा में इससे दो संक्रमित लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी एपी के अनुसार दोनों की उम्र 70 से ज्यादा थी और हाल ही में वे विदेश से लौटे थे। इनमें से एक शख्य सांता रोजा काउंटी और दूसरा ली काउंटी से था।

स्वास्थ्य विभाग ने ब्रोवार्ड काउंटी में दो नए मामलों की भी जानकारी दी। कैलिफोर्निया और वाशिंगटन के बाहर ये पहली मौतें हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार फ्लोरिडा में संक्रमित लोगों की संख्या 4 से बढ़कर सात हो गई है। अधिकारियों ने चीन से वापस आए फ्लोरिडा के पांच निवासियों को निगरानी में रखा गया है। इनमें संक्रमण की पुष्टि हुई है। अमेरिका में अभी तक लगभग 150 मामले सामने आए हैं।

विश्व स्तर पर, 1,00,000 से अधिक लोग संक्रमित

पिछले साल दिसंबर में चीन के हुबेई प्रांत में पहले मामले का पता चलने के बाद से यह घातक वायरस दुनिया भर में फैल गया है। विश्व स्तर पर, 1,00,000 से अधिक लोगों को संक्रमित होने के बारे में जानकारी मिली है। चीन में इससे 3,070 लोगों की मौत हो गई है और 267 अन्य देशों में मौत हुई है। इनमें ज्यादतर मामले इटली और ईरान के हैं।

दक्षिण कोरिया में 483 नए मामलों की सूचना

दक्षिण कोरिया में, अधिकारियों ने शनिवार को संक्रमण के 483 नए मामलों की सूचना दी, जिससे यहां संक्रमित लोगों की संख्या 7,000 के करीब हो गई। वहीं 46 लोगों की मौत भी हुई है। इटली में 4,636 मामलों की पुष्टि हुई है और 197 लोगों की मौत हो गई है।

इंग्लैंड में भी एक मरीज की कोरोना वायरस से मृत्यु

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को 28 और लोगों की मौत की सूचना दी। इससे 3,070 लोगों की मौत हो गई। इंग्लैंड में भी एक मरीज की कोरोना वायरस से मृत्यु हो गई है। संक्रमित लोगों की कुल संख्या 163 हो गई है।

Related Articles

Back to top button