व्यापार
लॉकडाउन के दौरान ग्राहकों को घर पर जरूरी सामान पहुंचा रहा है ‘अमेजन’

नई दिल्ली : देश में लाॅकडाऊन जारी है, ग्राहकों को जरूरी सामान अपने घर पर मंगवाने की जरूरत बढ़ती जा रही है, जिससे वो साशल डिस्टैंस (एक दूसरे से दूरी) बनाए रखें एवं सरकार द्वारा बताए गए सुरक्षा नियमों का पालन कर सकें।केंद्र सरकार ने इस अवधि में ई-काॅमर्स कंपनियों को ‘जरूरी सामान’ की आपूर्ति करने की अनुमति दे दी है। अमेजन एवं इसके पार्टनर्स का नेटवर्क भारत में अपने ग्राहकों को आवश्यक सप्लाई लोगों, खासकर सबसे नाजुक वर्ग, जैसे बुजुर्गों एवं सेवाओं की अनुपलब्धता वाले लोगों तक पहुंचाने में मदद कर रहे हैं। आप घर पर सुरक्षित बने रहें, जिसके लिए आपको अमेज़न आॅर्डर के बारे में जानना जरूरी है।
घर तक आवश्यक सामग्री : आॅपरेशंस एवं डिलीवरी स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए ग्राहकों की सर्वाधिक आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के लिए अमेज़न ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण उत्पादों, जैसे घर के लिए आवश्यक आहार, पैकेज़्ड फूड, हैल्थकेयर, हाईज़ीन, पर्सनल सुरक्षा एवं अन्य उच्च प्राथमिकता वाले उत्पादों को प्राथमिकता दे रहा है। इसका मतलब यह है कि कम प्राथमिकता वाले उत्पाद अमेज़न पर अस्थायी रूप से अनुपलब्ध हैं।
स्थानीय अधिकारियों एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अमेजन ने अपने सभी स्थानों तथा उत्पादों की आपूर्ति करने के दौरान अपने एसोशिएट्स व ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रिवेंटिव हाईज़ीन के उपायों का क्रियान्वयन किया है। स्थानों की सफाई की आवृत्ति व तीव्रता बढ़ाकर स्पर्श में आने वाले सभी स्थानों का सैनिटाईज़ेशन एवं वर्कस्टेशंस का डिस्इन्फेक्शन नियमित तौर पर किया जा रहा है। प्रिवेंटिव उपायों के सही पालन के लिए अनेक कदम उठाए जा रहे हैं।आपका डिलीवरी एसोशिएट सभी आवश्यक सावधानियां बरत रहा है – डब्लूएचओ के दिशानिर्देशों के अनुसार, सभी एसोशिएट्स को नियमित तौर पर, खासकर बाथरूम का उपयोग करने के बाद, खाना खाने से पहले, नाक साफ करने के बाद, खांसी या छींक आने के बाद साबुन व पानी से कम से कम 20 सेकंड तक अपने हाथ धोने के लिए कहा जा रहा है। सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए उनसे अपने वाहनों एवं डिलीवरी डिवाईसेस की सफाई भी नियमित तौर से करने को कहा जा रहा है। डब्लूएचओ का निर्देश है कि मास्क केवल उन्हीं लोगों को पहनना चाहिए, जो या तो संक्रमित हैं या जिनमें खांसी, जुकाम या बुखार के कोई लक्षण दिखाई दें, तथा मास्क की सप्लाई पर बेहतर नियंत्रण के लिए वो प्राथमिक रूप से मेडिकल प्रोफेशनल्स या फिर अन्य जरूरतमंद लोगों को मिलने चाहिए। इसलिए जरूरी नहीं है की आपके डिलीवरी एसोशिएट मास्क पहनें।
सुरक्षा की अतिरिक्त परत : अतिरिक्त सुरक्षा के लिए ग्राहक अब बिना काॅन्टैक्ट के डिलीवरी प्राप्त कर सकते हैं। डिलीवरी एसोशिएट आपकी सुरक्षा के लिए सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए आपके दरवाजे पर पैकेज छोड़ देता है। अमेज़न.इन पर पे-आॅन-डिलीवरी/कैश-आॅन डिलीवरी का विकल्प अस्थायी रूप से स्थगित होने के चलते आपको डिलीवरी के दौरान अपने दरवाजे पर कार्ड/कैश का लेनदेन नहीं करना पड़ेगा।



