अन्तर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन में कोरोना पाजिटिव मामलों की तादाद 1,62,350 के पार

लंदन(एजेंसी): ब्रिटेन में कोरोना पाजिटिव मामलों का आंकड़ा बढ़कर 162350 के पार पहुंच गया। स्‍पेन, इटली, फ्रांस के बाद ब्रिटेन यूरोप का चौथा राष्‍ट्र है, जो कोरोना महामारी के सर्वाधिक चपेट में है। इसके साथ कोरोना से मरने वालों की तादाद 21,745 के पार पहुंच गई है। कोरोना वायरस से सबसे बुरी तरह प्रभावित यूरोपीय देश इटली में दो लाख से ज्यादा संक्रमित हो गए हैं।

अमेरिका और स्पेन के बाद दो लाख से ज्यादा संक्रमितों वाला इटली दुनिया का तीसरा देश बन गया है। अमेरिका में 10 लाख और स्पेन में सवा दो लाख से ज्यादा संक्रमित हैं। दुनियाभर में अब तक इस महामारी से दो लाख 14 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और 31 लाख से ज्यादा संक्रमित हुए हैं।

Related Articles

Back to top button