

मुंबई (एजेंसी) : लॉकडाउन के चलते मुखमरी से गुजर रहे मजदूर वर्ग के लोग अपने—अपने घर जाने में लगे है कोई साईकिल से, कोई पैदल या कोई नदी के रास्ते अपने गृह जनपद पहुचने में लगे है इसी क्रम में महाराष्ट्र के औरंगाबाद शुक्रवार (07 मई) को एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें 15 लोगों की जान चली गई है।
दरअसल, औरंगाबाद जालना रेलवे लाइन पर प्रवासी मजदूर सोए हुए थे। इसी दौरान ट्रेन गुजर गई और 15 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। घटना सुबह 5ः15 बजे की है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार शुरू कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा एक मालगाड़ी के गुजरने से हुआ है। घटना की जानकारी लगता ही करमाड पुलिस मौके पर पहुंची है और पुलिस ने पटरी से शवों को हटाया। वहीं, चार घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। ये सभी मजदूर एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले थे और वह औरंगाबाद जा रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और आरपीएफ मौके पर पहुंच रहे हैं।
करमाड पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जालना से भुसावल की ओर पैदल जा रहे मजदूर मध्य प्रदेश लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि वे रेल की पटरियों के किनारे चल रहे थे और थकान के कारण पटरियों पर ही सो गए थे। अधिकारी ने बताया कि ट्रेन ने सुबह सवा पांच बजे उन्हें कुचल दिया।



