राष्ट्रीय

असम में बाढ़ से करीब 1.95 लाख लोग प्रभावित

गुवाहटी (एजेंसी): असम में बाढ़ से हालात बिगड़ते ही जा रहे है और ब्रह्मपुत्र नदी समेत अन्य प्रमुख नदियों के उफान पर आने से राज्य में करीब 1.95 लाख लोग प्रभावित हो गए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि राज्य के सात जिले बाढ़ से प्रभावित हैं।

बयान के अनुसार राज्य में आधिकारिक तौर पर करीब 1,94,916 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए है जिसमें से गोलपारा जिले में अकेले एक लाख साठ हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं। राज्य में ब्रह्मपुत्र समेत दो अन्य नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बाढ़ के कारण गोलपारा और तिनसुकिया जिले में करीब नौ हजार लोगों को राहत शिविरों में स्थांतरित किया गया हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की सहायता से स्थानीय प्रशासन द्वारा बचाव और राहत कार्य चलाया जा रहा है।

राज्य में ब्रह्मपुत्र समेत दो अन्य नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बाढ़ के कारण गोलपारा और तिनसुकिया जिले में करीब नौ हजार लोगों को राहत शिविरों में स्थांतरित किया गया हैं।
एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की सहायता से स्थानीय प्रशासन द्वारा बचाव और राहत कार्य चलाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button