![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2020/07/Untitled-28-copy-21.jpg)
![](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2020/07/Untitled-29-copy-24.jpg)
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में मछुआरों ने करीब 800 किलो की एक मछली पकड़ी है। इतना ही नहीं, इस मछली की कीमत और भी भारी है। जी हां, यह मछली बाजार में करीब 20 लाख रुपये से ज्यादा में बिकी। बताया जा रहा है कि यह मछली चिलशंकर प्रजाति की है। पूर्वी मिदनापुर जिले के दीघा कस्बे में इसे पकड़ा गया। गौरतलब है कि स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मछली रेयर है। देखने में ये एक उड़ते हुए जहाज की तरह दिखती है। 27 जुलाई के दिन इस काले रंग की मछली को पकड़ा गया।
![](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2020/07/Untitled-27-copy-20.jpg)
मछुआरों का एक ग्रुप ओडिशा के एक बंदे की मछली पकड़ने की मोटर वाली नाव के जरिए इसे पकड़ा। जब इस मछली को बाजार में लाया गया तो वहां भी काफी भीड़ लग गई। काफी वजन होने की वजह से इसे उठाने में काफी परेशानी हुई। फिर इसे मोहाना मछली बाजार ले जाया गया। होलेसल मार्केट में बोली लगाई गई इसकी। 2100 रुपये प्रति किलो के भाव से इसे बेचा गया। मछली की कुल कीमत 20 लाख रुपये से ज्यादा बैठी है। ऐसा बताया गया कि इस मछली का तेल दवा बनाने में काम आता है। और तो और इसका मांस भी मॉनसून सीजन में काफी पसंद किया जाता है।