ब्रेकिंगराष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने विनोबा भावे को किया नमन

नई दिल्ली : उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने राजनीतिक संत विनोबा भावे की जयंती पर उन्हें नमन किया है। उप राष्ट्रपति ने शुक्रवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि संत विनोबा भावे सर्वोदय के प्रति समर्पण के प्रतीक थे।

श्री नायडू ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, ” गांधी जी के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी संत विनोबा भावे जी की जन्म जयंती पर, सर्वोदय के आदर्श के प्रति उनके समर्पण को प्रणाम।

उन्होंने भूदान आन्दोलन में 14 वर्षों तक 70000 किमी की देशव्यापी पदयात्रा कर 42 लाख एकड़ भूमि भूमिहीनों के लिए एकत्र की।”

Related Articles

Back to top button