अन्तर्राष्ट्रीय

उत्तर कोरिया में रात दो बजे गरजे तानाशाह किम जोंग उन के फाइटर जेट

उत्तर कोरिया में रात दो बजे गरजे तानाशाह किम जोंग उन के फाइटर जेट

प्‍योंगयांग (एजेंसी) : उत्‍तर कोरिया के बहुचर्चित सैन्‍य परेड का बेसब्री से इंतजार कर रहे दुनियाभर के लोगों को बड़ा झटका उस समय लगा जब शनिवार की अलसुबह ही सैन्‍य परेड का आयोजन पूरा कर लिया है। इसे मध्‍यरात्रि से सुबह दो बजे के बीच अंजाम दिया गया।

सूत्रों के हवाले से बताया कि उन्‍हें रातभर उत्‍तर कोरिया की राजधानी प्‍योंगयांग के ऊपर फाइटर जेट के उड़ने की जानकारी मिली है। उनके साथ ड्रोन विमान और घातक हथियार भी दिखाई दिए।

उन्‍होंने यह भी बताया कि शुक्रवार की देररात और शनिवार की अल सुबह तक जोरदार आतिशबाजी हुई। दक्षिण कोरिया के ज्‍वाइंट चीफ्स ऑफ स्‍टॉफ ने शनिवार को कहा क‍ि ऐसा लगता है कि उत्‍तर कोरिया ने पहले ही सैन्‍य परेड का आयोजन कर लिया है।

उन्‍होंने कहा कि सैन्‍य परेड में बड़ी संख्‍या में लोग शामिल हुए। इस पूरे घटनाक्रम पर दक्षिण कोरिया और अमेरिका की खुफिया एजेंसियां नजदीकी से निगरानी कर रही हैं। बताया जा रहा है कि उत्‍तर कोरिया में सरकारी अखबार भी अभी प्रकाशित नहीं हुआ है।

माना जा रहा है कि उत्‍तर कोरिया अपने घातक हथियारों को छिपाना चाहता है ताकि दुनियाभर को इसकी सटीक जानकारी न मिल सके। इस पूरे कार्यक्रम को कितना सीक्रेट रखा गया था कि इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि विदेशी राजनयिकों को भी परेड में नहीं जाने दिया गया।

यह भी पढ़े:—   राजधानी बेरुत में ईंधन टैंक में विस्फोट से चार की मौत, कई घायल 

जानकारी के अनुसार किम जोंग उन के सैन्‍य परेड का मुख्‍य आकर्षण Hwasong-15 मिसाइल है। यह मिसाइल 1000 किलोग्राम के विस्‍फोटक को लेकर 8000 मील या करीब 12800 किमी तक मार कर सकती है।

उत्‍तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने बताया कि इन नई अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल के जरिए विशाल परमाणु हथियारों को ले जाया जा सकता है जिसके जरिए पूरे अमेरिका को निशाना बनाया जा सकता है।

यह भी देखें:— मासूम से दुष्कर्म की वारदात , पड़ोस के युवक पर दुष्कर्म का आरोप

इससे पहले इस सैन्‍य परेड के तैयारियों की तस्‍वीरों से खुलासा हुआ था कि किम जोंग उन की इस नई मिसाइल को छिपाने के लिए एक नया ढांचा बनाया गया है। इसके अलावा राजधानी प्‍योंगयांग में परेड ग्राउंड को जोड़ने वाले ओकरयू पुल का भी मरम्‍मत किया गया है। कुछ लोगों का दावा है कि पुल की मरम्‍मत इसलिए की गई है ताकि उस पर से विशाल मिसाइलों को आसानी से ले जाया जा सके।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

 

Related Articles

Back to top button