आईपीएल : सीएसके को फिर झटका, चोटिल ब्रावो बाहर


स्पोर्ट्स डेस्क : यूएई में हो रही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का प्रदर्शन ख़राब है. टीम ने शुरुआत अच्छी की थी. लेकिन फिर टीम लड़खड़ा गयी और सिर्फ तीन मैच में जीत दर्ज कर सकी जबकि सात मैच में टीम को हार मिली. टीम का इस कदर बुरा हाल है कि पिछली उपविजेता सीएसके की प्लेऑफ की उम्मीद खत्म हो गयी है. इसी बीच टीम को बुरी खबर तब मिली जब स्टार ड्वेन ब्रावो चोट के चलते बाहर हो गये.
इसके बाद अपने विदाई संदेश में टि्वटर पर लिखा-“सत्र में जैसा फैन्स को हमारे प्रदर्शन की उम्मीद थी. वैसे हमने नहीं किया, लेकिन हमने अपना बेस्ट देने की कोशिश की. कई बार बेस्ट देने के बाद ऐसे रिजल्ट नहीं आते. हमें सपोर्ट करिए और मैं भरोसा दिलाता हूं कि हम ज्यादा मजबूत और चैंपियन की तरह लौटेगे. हम सबसे सफल फ्रैंचाइजी हैं, मुझे लगता है कि हमें चेन्नई का मेंबर और फैन्स होने का गर्व महसूस करना चाहिए.
उन्होंने ये भी कहा-“यह बुरी खबर है. अपनी टीम को यूं छोड़कर जाना बुरा लग रहा है. मेरे सभी फैंस को मैं बस यही कहना चाहता हूं कि आप टीम का हौसला बढ़ाते रहें. उसे सपोर्ट करते रहें. इस सीजन में ब्रावो ने छह मैच में 8.57 इकॉनमी से छह विकेट हासिल किए. वही दो बार बल्लेबाजी का अवसर मिलने के बाद सिर्फ सात रन ही बना सके.
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टीम के अंतिम मैच में उन्हें चोट लगा गयी और वह अंतिम ओवर नहीं डाल सके. इसके बाद दिल्ली को अंतिम ओवर में 17 रन की जरुरत थी लेकिन अक्षर पटेल ने रविंद्र जडेजा के ओवर में तीन छक्के मारे जिससे दिल्ली को जीत दिला दी.



