ज्ञान भंडार

संगठन में हो सकता है फेरबदल, सैनी को हटाने की स्क्रिप्ट हुई तैयार

दस्तक टाइम्स/एजेंसी- हरियाणा:  untitled-18_1447534272चंडीगढ़। हेल्थ मिनिस्टर अनिल विज और भू एवं खनन राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी के विवाद के बीच सैनी को अंबाला जिला प्रधान पद से हटाने की तैयारी भाजपा ने कर ली है। हालांकि इसमें पार्टी तेजी दिखाने के मूड में नहीं है। लेकिन यह तय है कि सैनी की विदाई की स्क्रिप्ट भाजपा ने तैयार कर ली। अब जब भी संगठन में फेरबदल होगा सैनी की अंबाला जिला प्रधान पद से विदाई तय है। नायब सिंह सैनी और अनिल विज के बीच इन दिनों खासा विवाद चल रहा है। सैनी छावनी के रेस्ट हाउस में लोगों की समस्या सुनते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कुछ ऐसे लोगों को तवज्जो देना भी शुरू कर दिया, जिन्हें विज पसंद नहीं करते। इसी को लेकर दोनो में विवाद है। विज ने तो यहां तक कह दिया कि सैनी छावनी में बैठक क्यों करते हैं। इस पर सैनी का कहना है कि क्योंकि वें जिला प्रधान है। इस नाते छावनी में बैठक कर सकते हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री कभी भी एलान कर सकते हैं। हालांकि डिप्टी सीएम की चर्चाओं को बराला ने सीरे से खारिज कर दिया है। इन नियुक्तियों का खाका तैयार हो चुका है। बराला ने संगठन के चुनावों को लेकर कहा कि तीन साल बाद संगठन के चुनाव होना सामान्य प्रक्रिया है। बराला के मुताबिक वो दोबारा से अध्यक्ष पद पर रहेंगे या नहीं इसका फैसला पार्टी आलाकमान करेगा।
 
संगठन में फेरबदल होगा तो सैनी को पद छोड़ना ही पड़ेगा
पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा है कि यह सही है कि पार्टी में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत है। सैनी क्योंकि मंत्री पद संभाल रहे हैं। उनके पास जिला अंबाला के प्रधान का पद पहले से था। ऐसे में अब जब भी संगठन में फेरबदल होगा तो उन्हें एक पद तो छोड़ना ही होगा। उन्होंने मंत्रियों के बीच विवाद पर ज्यादा कुछ बोलने से तो इंकार कर दिया। कम्यूनिकेशन गैप की वजह से यह स्थिति बनी है। बराला ने यह भी बताया कि चैयरमैन की नियुक्ति भी अब किसी भी वक्त हो सकती है।

Related Articles

Back to top button