ज्ञान भंडार

छुट्टी के दिन खुला मंत्रालय, देर रात तक हटाए गए दतिया कलेक्‍टर

दस्तक टाइम्स/एजेंसी- mantralaya-_14_11_2015भोपाल। राज्य सरकार ने पीडब्ल्यूडी इंजीनियर को थप्पड़ मारने के मामले में दतिया कलेक्टर प्रकाश जांगरे को हटाकर उन्हें मंत्रालय में उप सचिव के पद पर पदस्थ किया है। सरकार को सभी निर्माण विभागों के इंजीनियरों के तेवर देखते हुए यह फैसला करना पड़ा। 17 नवंबर से सभी निर्माण विभागों ने अनिश्चित काल के लिए काम रोको हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया था।

जांगरे के स्थान पर नागर गोजे मदान विभीषण उप सचिव गृह को दतिया कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा दो कलेक्टर सहित 6 अन्य आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इसके लिए मंत्रालय छुट्टी के दिन भी खुला।

नाम-वर्तमान-नवीन पदस्थापना

वीरा राणा-प्रमुख सचिव पर्यटन-ग्रामोद्योग

अशोक वर्णवाल-प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति- वर्तमान दायित्व के साथ उद्यानिकी

हरिरंजन राव-एमडी पर्यटन विकास निगम-वर्तमान दायित्व के साथ सचिव पर्यटन विभाग

प्रकाश जांगरे-कलेक्टर दतिया-उप सचिव मंत्रालय

नागर गोजे मदान विभीषण-उप सचिव गृह-कलेक्टर दतिया

रजनीश श्रीवास्तव-कलेक्टर हरदा-कलेक्टर नीमच

नंदकुमारम-कलेक्टर नीमच-उप सचिव मंत्रालय

श्रीकांत भनोट-सीईओ जिपं धार-कलेक्टर हरदा

प्रवीर कृष्ण कार्यमुक्त

प्रवीर कृष्ण प्रमुख सचिव उद्यानिकी एवं ग्रामोद्योग केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए। उनकी नियुक्ति संयुक्त सचिव जहाज रानी मंत्रालय में हुई है। राज्य सरकार ने उन्हें कार्यमुक्त कर दिया है।

 

Related Articles

Back to top button