ज्ञान भंडार

सिवनी : नरसिंहपुर जा रही यात्री बस पलटी, पांच घायल

दस्तक टाइम्स/एजेंसी- 16 nov jbp 02_16_11_2015सिवनी। नरसिंहपुर जा रही ओम साईंराम ट्रेवल्स की यात्री बस लूघरवाड़ा के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, इसमें पांच यात्री घायल हो गए। जिसमें एक महिला को ज्यादा चोटें आईं हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार बस एमपी 22 पी 0241 सुबह 9.30 बजे सिवनी से नरसिंहपुर के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान जबलपुर रोड स्थित लूघरवाड़ा के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें पांच लोग घायल हुए हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने 108 की मदद से सभी पांच घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार बस में एक दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे।

Related Articles

Back to top button