राष्ट्रीय
दाऊद की संपत्ति खरीदने के इच्छुक पत्रकार को धमकी


मुंबई। मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार एस बालाकृष्णन ने शनिवार को कहा कि उन्हें अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील ने फोन पर धमकी दी है। कहा है कि दाऊद इब्राहिम की संपत्ति की नीलामी से आप हट जाएं। अभी तक बालाकृष्णन ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज नहीं कराई है। दरअसल, मुंबई में दाऊद की संपत्ति नीलाम की जा रही है। बालाकृष्णन ने भी बोली के लिए अर्जी दी है।