उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राज्य

यूपी चुनाव के लिए BJP की पहली कैंडिडेट लिस्ट जारी, कौन-कहां से लड़ेगा चुनाव

भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे। वहीं केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से उम्मीदवार होंगे। बीजेपी ने पहले चरण में 58 में से 57 और दूसरे चरण में 55 में से 48 उम्मीदवारों की घोषणा की है। 20 सीट पर उम्मीदवार बदले गए हैं। 63 लोगों को दोबारा टिकट दिया गया है। 10 महिलाओं को टिकट दिया गया है। 21 नए प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है और 21 नए प्रत्याशियों में युवा और डॉक्टर हैं। अभी कुल 107 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।

भाजपा से अब तक 14 नेताओं के इस्तीफे हो चुके हैं। इसमें तीन कैबिनेट मंत्री शामिल हैं। ये सभी नेता समाजवादी पार्टी का दामन थामने वाले हैं। यूपी में 7 चरणों में चुनाव होगा और इसकी शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। दूसरे चरण में 14 फरवरी को राज्य की 55 सीटों पर मतदान होगा। 

फहेतपुर सीकरी- चौधरी बाबूलाल 
खेरागढ- भगवान सिंह कुशवाहा
बाह- रानी पक्षालिका सिंह
मथुरा- श्रीकांत शर्मा
बलदेव- पूरन प्रकाश जाटव
एत्‍मादपुर- धर्मपाल सिंह
आगरा कैंट- जीएस धर्मेश
आगरा दक्षिण- योगेंद्र उपाध्‍याय 
आगरा नार्थ- पुरषोत्‍तम खंडेलवाल
आगरा रूरल- बेबी रानी मौर्या
कैराना- मृगांका सिंह 
थानाभवन – सुरेश राणा
चरथावल- सपना कश्‍यप
पुरकाजी- प्रमोद उटवान
मुजफफरनगर- कपिल देव अग्रवाल

नोएडा- पंकज सिंह
दादरी- तेजपाल सिंह नागर
जेवर- धीरेंद्र सिंह
सिकंदराबाद- लक्ष्‍मीराज सिंह
बुलंदशहर- प्रदीप चौधरी
स्‍याना- देवेंद्र सिंह लोधी
डिबाई- सीबी सिंह 
अनूपशहर- संजय शर्मा
शिकारपुर- अनिल शर्मा
खुर्जा- मीनाक्षी सिंह
सरधना- संगीत सोम
हस्तिनापुर- दिनेश खरीक 
मेरठ कैंट- अमित अग्रवाल
किठौर- सत्‍यवीर त्‍यागी
मेरठ- कमल दत्‍त शर्मा 
साउथ -सोमेंद्र तोमर

Related Articles

Back to top button