व्यापार

पेट्रोल और डीजल के दाम 73वें दिन भी स्थिर, जानें आज के भाव

नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों के बावजूद घरेलू स्तर पर रविवार को लगातार 73वें दिन भी पेट्रोल और डीजल की दरों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः पांच और 10 रुपये घटाने की घोषणा के बाद 04 नवंबर 2021 को ईंधन की कीमतों में तेजी से कमी आई थी। इसके बाद राज्य सरकार के मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने के फैसले के बाद दिल्ली में भी वैट को कम करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद राजधानी में 02 दिसंबर 2021 को पेट्रोल लगभग आठ रुपये सस्ता हुआ था। डीजल की भी कीमतें हालांकि जस की तस बनी रहीं।

पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:

महानगर…………पेट्रोल………….डीजल ……………………(रुपए प्रति लीटर)
दिल्ली…………….95.41…….. 86.67
कोलकाता ……..104.67……….89.79
मुंबई ……………109.98………94.14
चेन्नई……………101.40………91.43

Related Articles

Back to top button