उत्तर प्रदेशराज्य

गणतंत्र दिवस की परेड में नौसेना दस्ते को कमांड करेगी मेरठ की बेटी आंचल शर्मा

मेरठ। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के राजपथ पर आयोजित परेड में मेरठ की बेटी लेफ्टिनेंट कमांडर आंचल शर्मा की अगुवाई में नौसेना के माचिर्ंग दस्ते को कमांड करेगी। मेरठ की बेटी ने अपने शौर्य और कड़ी मेहनत से जिले के साथ प्रदेश का नाम भी रोशन किया है।

रिहर्सल में आंचल के नेतृत्व को देखकर परिवार के लोगों में खुशी का माहौल है। कंकरखेड़ा स्थित यूरोपीयन एस्टेट सोसाइटी में आंचल शर्मा का परिवार रहता है। आंचल शर्मा पिछले पांच साल से नौ सेना में सेवारत हैं। चार साल में किसी महिला कमांडर को यह जिम्मेदारी मिली है। जिसमें नौसेना दस्ते को गणतंत्र दिवस परेड में आंचल शर्मा लीड कर रही हैं।

आंचल के पिता अम्बरीष कुमार सूबेदार मेजर के पद से रिटायर्ड हैं। अब वह शिक्षक हैं। मां अनीता गृहणी हैं। भाई अमित कुमार भी शिक्षक हैं। आंचल के पति मयंक भी नौ सेना में ले. कमांडर हैं।

Related Articles

Back to top button