उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

गाजियाबाद में बोले अमित शाह, ‘यूपी से माफियाओं को चुन चुन कर खत्म करने का चुनाव’

गाजियाबाद: यूपी चुनाव को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री और पार्टी के चाणक्य अमित शाह गाजियाबाद के लोनी में पहुंचे। यहां उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मेरे जिगर के टुकड़े जैसे युवा मित्रों मैं पहली बार लोनी में आया हूं। चाहे तैमूर के सामने, चाहे मुगलों से लड़ना हो, इस भूमि के लोगों ने वीरता से सामना किया। आज लोनी वाले और पश्चिम यूपी के जितने लोग सुन रहे हैं सुन लें। ये चुनाव विधायक या मंत्री बनाने का चुनाव नहीं, माफियाओं को चुन चुन कर खत्म करने का चुनाव है।

प्रदेश को सबसे विकसित बनाकर 15 करोड़ गरीबों के जीवन में उजियारा लाने का चुनाव है। मैं आज राम प्यारी गुजरी को याद करने आया हूं, उनके नेतृत्व में तैमूर को भागना पड़ा था। लोनी के वीर गुर्जरों ने तैमूर को हराया। ये भूमि सम्राट मिहिर भोज की भूमि है।मैं इस प्रणाम करता हूं। मैं लोकसभा और पूर्व विधानसभा चुनाव में आया था, हर बार यहां से भाजपा की झोली भरी है।हमने कहा था कि 2017 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी,तब उत्तर प्रदेश से माफियाओं के नामों निशान खत्म होगा। अब आप बताओ आजम खां कहां है, अतीक एहमद कहां हैं, मुख्तार अंसारी कहां हैं?

नामांकन पर ही अखिलेश के गुंडों ने तांडव किया है। लेकिन, गुंडों सतर्क हो जाओ अभी भाजपा की सरकार है।पिछले 5 साल में योगी जी ने गुंडों को चुन चुनकर बाहर निकालने का काम किया है। आज बस 3 जगह माफिया हैं, जेल में,यूपी से बाहर और सपा के प्रत्याशियों की लिस्ट में। वो आएंगे जाति के नाम पर, क्षेत्र के नाम पर लेकिन हमने पीएम मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास का काम किया है। हमने किसानों का ऋण माफ किया। गन्ना किसानों को 1.41 लाख करोड़ का भुगतान किया।

उन्हें जल्दी भुगतान मिले इसकी व्यवस्था हमने की है। गन्ना किसानों को आगे बढ़ाने के लिए इथेनॉल प्लांट लगवाए। पहले 42 सरकारी मिलें थी। सपा बसपा सरकार ने उन्हें बेच दिया और 21 बचीं। भाजपा ने 20 नई मिलें स्थापित की। मायावती पर निशाना साधकर अमित शाह ने कहा कि बहनजी बताओ आपकी सरकार में विकास के काम क्यों नहीं हुए। सपा सरकार में हर चौथे दिन दंगा होता था।

Related Articles

Back to top button