राज्यराष्ट्रीय

यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वापसी के लिए विदेश मंत्रालय ने शुरू किया डेडिकेटेड ट्विटर हैंडल, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

नई दिल्ली: यूक्रेन में फंसे भारतीयों की मदद और ऑपरेशन गंगा को मजबूती देने के लिए रविवार को विदेश मंत्रालय (MEA) ने डेडिकेटेड ट्विटर हैंडल हेल्पलाइन (@opganga) जारी किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यूक्रेन से भारतीयों को निकालने में सहायता के लिए एक समर्पित ट्विटर हैंडल हेल्पलाइन (@opganga) को लेकर जानकारी दी है।

अरिंदम बागची ने कहा कि कृपया सभी संबंधित प्रश्नों को @opganga पर निर्देशित करें। ऑपरेशन गंगा विशेषतौर पर यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने में सहायता के लिए बनाया गया है। भारत ने पहले ही पोलैंड, रोमानिया, हंगरी और स्लोवाकिया में 24 घंटे के नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिए हैं ताकि इन देशों से लगने वाली यूक्रेन की सीमा से जरिये भारतीयों को निकाला जा सके। यूक्रेन में फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के अभियान को ऑपरेशन गंगा नाम दिया गया है।

रोमानिया में नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर हैं: +40732124309, +40771632567, +40745161631 और +40741528123। रोमानिया में नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने का ईमेल पता [email protected] है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन प्रभावित कोई भी भारतीय फोन नंबर +36 308517373, +36 13257742 और +36 13257743 पर हंगरी में नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं। इसमें सहायता के लिए एक व्हाट्सएप नंबर: +36 308517373 भी है।

स्लोवाकिया में नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर +421 252631377, +421 252962916 और +421 951697560 हैं। ईमेल पता [email protected] है।

Related Articles

Back to top button