व्यापार

बीते 9 दिन में 8 वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर के रेट

नई दिल्ली. आखिर आज एक बार फिर जनता को महंगाई का एक जोरदार झटका लगा है। जी हाँ, आज 9वें दिन देश में पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Rates) के दामों में फिर यानी कुल 8वीं बार वृद्धि दर्ज की गई है।

दरअसल बीते 9 दिनों में 8 बार पेट्रोल-डीजल के दाम एक बार फिर बढ़ चुके हैं। इस तरह लगातार बढ़ती कीमतों की वजह से राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार हो चुके हैं। आज यानी बुधवार यानी आज देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में 80 पैसे की वृद्धि की गई है।

इस तरह देखा जाए तो अब राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम 80 पैसे की बढ़त के बाद 101.01 रुपये/लीटर पर आ गए हैं और डीजल के दाम में 80 पैसे की बढ़त के बाद 92.27 रुपये/लीटर पर आ गए हैं। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दाम 85 पैसे बढ़कर 115.88 रुपये/लीटर पर आ गए हैं। वहीं 75 पैसे बढ़कर डीजल के दाम 100.10 रुपये/लीटर पर आकर टिक गए हैं।

क्या है आज प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत:

आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार से हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
दिल्ली101.0192.27
मुंबई115.88100.10
कोलकाता110.5295.42
चेन्नई106.6996.76

रोज सुबह 6 बजे बदलती है कीमतें :

गौरतलब है कि अब प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही इनकी नई दरें लागू हो जाती हैं। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम अब लगभग दोगुना हो जाता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर अब पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। वहीं डीलर-पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में अर्जित करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल-डीजल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह सारी कॉस्ट भी जुड़ती है।

क्या है आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल का रेट :

अब आप भी पेट्रोल-डीजल की कीमत SMS के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर इसे भेजना होगा। बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से बड़ी ही आसानी से मिल जाएगा।

Related Articles

Back to top button