महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 186 नए मामले, मुंबई में कोरोना मामलों में उछाल
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2022/04/Maharashtra-Corona-764x430-2.jpg)
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में बुधवार को कोरोना के मामले में उछाल दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 186 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, अच्छी बात यह रही की इस महामारी से किसी की मौत नहीं दर्ज की गई है। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की तादाद बढ़कर 78,77,264 और मृतक संख्या 1,47,838 पर स्थिर है।
955 एक्टिव मरीज
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 174 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिसके बाद इस खतरनाक बीमारी से मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,28,471 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 955 पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र में आज रिकवरी रेट 98.11% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गया। राज्य में अब तक 8,01 ,09,366 सैंपल्स टेस्ट किए गए हैं। जिसमें से 78,77,264 कोविड -19 पॉजिटिव (09.84%) पाए गए हैं।
मुंबई में कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल दर्ज किया गया है। जो की 27 फरवरी के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा है। आज शहर में 112 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,059,545 हो गई है। शहर में अब तक 19,562 लोगों की महामारी से मौत हुई है। शहर में आज 98 लोग इस खतरनाक वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या 1,039,420 हो गई है। फिलहाल शहर में 563 एक्टिव मरीज है।