टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

दिल्ली हाईकोर्ट में सतीश चंद्र शर्मा बने मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति ने की शपथ ग्रहण

नई दिल्लीः न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा ने दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की है। इस शपथ ग्रहण के दौरान उनके साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहें। न्यायमूर्ति ने आज उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कोर्ट का कार्यभार संभाला है।

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उपराज्यपाल के सचिवालय ‘राज निवास’ में एक समारोह के दौरान न्यायमूर्ति शर्मा को शपथ ग्रहण करावाई है।
आपको बता दें कि, न्यायमूर्ति शर्मा इससे पहले तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। अब दिल्ली उच्च न्यायालय का कार्यभार संभालेंगे।

Related Articles

Back to top button