
मुंबई: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) मुंबई (Mumbai) के अपने दो दिवसीय दौरे पर आज यानी सोमवार को प्रतिष्ठित गणेश पंडाल लालबाग के राजा (Lalbaugcha Raja) के दर्शन करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक नेता ने रविवार को बताया कि वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर भी जाएंगे।
शाह रविवार रात को मुंबई पहुंचे थे। मुंबई में गणेश उत्सव के दौरान भाजपा के अहम रणनीतिकार शाह का दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है जब इस महीने या अक्टूबर में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) का चुनाव होना है।
भाजपा की मुंबई इकाई के प्रमुख आशीष शेलार ने कहा, ‘‘अमित शाह सोमवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर एक बैठक करेंगे। वह लालबाग के राजा समेत मुंबई में कुछ प्रतिष्ठित गणेश पंडालों में भी जाएंगे।” शाह मुख्यमंत्री शिंदे के आधिकारिक आवास पर भी जाएंगे और पवई में ए एम नाइक स्कूल का उद्घाटन करेंगे।



