उत्तर प्रदेशराष्ट्रीयलखनऊ

साक्षी महाराज ने फिर मुसलमानों पर दिया विवादित बयान

acr468-564a0f892f180DK1उन्नाव के सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा-अगर पुरखों पर चले जाएं तो भारत के हर मुसलमान में डीएनए हिंदू का निकलेगा।

इंडोनेशिया की एयरलाइंस का नाम आज भी गरुड़ एयरलाइंस है। भाजपा सांसद ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण कर भाजपा 2019 के चुनाव में जाएगी।

मैं मंदिर के लिए ही राजनीति में आया हूं। अयोध्या में पत्थर तराशे जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के छह लाख मुसलमानों ने हस्ताक्षर कर मंदिर निर्माण का समर्थन किया।

साक्षी महाराज बुधवार का तृतीय संत समागम में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि यूपी में जब कल्याण सिंह मुख्यमंत्री थे तो सुशासन था लेकिन सपा सांप्रदायिक है।

दादरी में मृतक को करोड़ों रुपये दिए, लेकिन शिया धर्म गुरु कल्बे सादिक से पूछिए। लखनऊ में करार मेहंदी की हत्या कर दी गई। करार की छह पुत्रियां अनाथ हो गईं लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला।

उन्होंने यह भी कहा कि आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी देश को खतरा है जो कि नकली मुसलमान हैं।

जनसंख्या वृद्धि रोकने के लिए सबके लिए समान कानून की वकालत करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि विश्व में लगभग 40 मुस्लिम देश है लेकिन मुस्लिम सर्वाधिक सुरक्षित और संपन्न भारत में हैं।

साक्षी जी महाराज ने कहा कि जब भी भारत-पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता होती है, आतंकी भड़क जाते हैं। लेकिन पाकिस्तान ने पहली बार माना कि आतंकी उनके यहां से आते हैं।

रक्षा मंत्री मनोहर परिकर के बयान का हवाला देते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि जरूरी हुआ, तो सैन्य स्तर पर बड़ी कार्यवाही की जाएगी।

नरेंद्र मोदी ने विश्व को दो हिस्सों में बांट दिया है। एक तरफ आतंकवादी और उनके सहयोगी और दूसरी ओर मानवतावादी।

Related Articles

Back to top button