इन 4 राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा दिसंबर का महीना, होगा लाभ ही लाभ

नई दिल्ली ; ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व है। ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 11 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं। अब बुध ग्रह इस राशि में 3 दिसंबर 2022 तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद बुध वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि (sagittarius) में प्रवेश कर जाएंगे। धनु राशि में 25 दिन तक रहने के बाद बुध 28 दिसंबर 2022 को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के मकर राशि में जाने से कई राशि वालों की बंद किस्मत (Destiny) का ताला खुल सकता है।
बुध के धनु व मकर राशि (Capricorn) में जाने मेष राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ होगा। इस दौरान आपको करियर व व्यापार में तरक्की मिल सकती है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। पिता का सहयोग मिलेगा।
बुध राशि परिवर्तन (Mercury transit) से वृषभ राशि वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपकी आय में बढ़त व बचत होगी। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। सेहत में सुधार होगा।
बुध ग्रह राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा लाभ कर्क राशि वालों को मिलेगा। यह समय आपके लिए लाभकारी साबित होगा। धन लाभ के योग बनेंगे। सेहत उत्तम रहेगी। इस अवधि में आपकी आय में वृद्धि हो सकती है।
व्यापारियों के लिए यह अवधि लाभकारी रहने वाली है। इस दौरान आपको मुनाफा होगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। निवेश के लिए समय उत्तम है।