फीचर्डराष्ट्रीय

बिहार में बढ़ता अपराध : हाजीपुर में ASI की गोली मारकर हत्या

police-line_650x400_51446203306पटना: बिहार के हाजीपुर में एक एएसआई की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। सदर थाना क्षेत्र के मनुआ में पुलिया के नज़दीक आज सुबह एसआई का शव बरामद हुआ।

मृतक पुलिसकर्मी की शिनाख़्त अशोक कुमार यादव के तौर पर हुई। वह फ़िलहाल वैशाली थाने में कार्यरत थे। मृतक एएसआई के पास से उनका सर्विस रिवॉल्वर और मोबाइल ग़ायब है। तीन दिन पहले ही अशोक कुमार यादव छुट्टी पर घर गए थे। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

 

Related Articles

Back to top button