जीवनशैलीस्वास्थ्य

हमारे शरीर के लिए क्या काम करते हैं यह एंटीऑक्सीडेंट्स, जानें सब कुछ

आपने ज्यादातर एंटीऑक्सीडेंट्स का नाम सुना होगा, सुना होगा कि यह कई खाने की चीजों में पाया जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह खाने के लिए बहुत ही उपयोगी माना जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स क्या है, और यह हमारे शरीर के लिए किस तरह से फायदा करता है। एंटीऑक्सीडेंट्स की कमी के कारण आपको कई तरह के रोग होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

यह बात हम सभी को पता है कि हमारा शरीर कई करह की कोशिकाओं से मिलकर बना हुआ होता है। इन कोशिकाओं में ऑक्सिडेशन की प्रक्रिया भी होती है जो कई बार इन कोशिकाओं के लिए बहुत ही खतरनाक होती है यह टिशूज को नष्ट तक कर देती हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स का सेवन करने से यह ऑक्सिडेशन को रोकने में मदद करते हैं। साथ ही नई कोशिकाओम के बनने में मदद भी करते हैं।

एक और शब्द आप अक्सर सुनते होंगे, फ्री रेडिकल्स। फ्री रेडिकल्स मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया के दौरान शरीर में लगातार बनते रहते हैं। अगर शरीर में पर्याप्त एंटीऑक्सीडेंट्स न हों, तो फ्री रेडिकल्स शरीर को पूरी तरह नष्ट कर सकते हैं। हालांकि यह जान लेना जरूरी है कि शरीर के लिए हानिकारक होते हुए भी शरीर की कई प्रक्रियाओं के लिए फ्री रेडिकल्स जरूरी हैं। हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम इन फ्री रेडिकल्स का इस्तेमाल बैक्टीरिया को मारने के लिए करता है। इसलिए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें अपने शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्री रेडिकल्स की मात्रा को बैलेंस रखना पड़ता है।

Related Articles

Back to top button