मनोरंजन

अक्षय-प्रियंका के बीच ऐसा क्या हुआ, क्यों 2005 के बाद पर्दे पर नजर नहीं आई दोनों की जोड़ी?

मुंबई. फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ फिल्में ही नहीं बल्कि जोड़ियां भी बनती-बिगड़ती हैं। एक-दूसरे के साथ कई महीनों तक शूटिंग करते-करते कलाकार करीब आने लगते हैं…बात बढ़ती है और फिर रिश्ता मुकम्मल होने लगता है। कुछ ऐसी ही जोड़ी अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2003 से लेकर 2005 तक ‘अंदाज’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘ऐतराज’ और ‘वक्तः रेस अगेंस्ट टाइम’ जैसी फिल्मों में एक साथ काम करते-करते दोनों काफी नजदीक आ गए थे। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने अफेयर के बारे में खुलकर बात नहीं की। लेकिन, कहा जाता है कि जब अक्षय की पत्नी ट्विंकल को इस बात की जानकारी मिली थी तो उन्हें अक्षय को प्रियंका के साथ काम करने से रोक दिया था। बी-टाउन के गलियारों में यह बात तो बीते कई सालों से कही जा रही है। लेकिन इस बात का सच आज सामने आया है। पढ़िए फिल्म मेकर सुनील दर्शन ने क्या कहा…

फिल्म मेकर सुनील दर्शन ने मीडिया से बातचीत के दौरान इस बात का दावा किया है कि अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना की वजह से ही 2005 के बाद प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करना बंद कर दिया था। सुनील दर्शन ने दोनों के रिश्तों पर बात करते हुए इस बात का खुलासा किया कि मेरी फिल्म ‘बरसात’ के लिए मैंने अक्षय और प्रियंका को साइन किया था। लेकिन, ट्विंकल खन्ना बिल्कुल नहीं चाहती थीं कि अक्षय और प्रियंका साथ काम करें। इसलिए अक्षय ने इस प्रोजेक्ट को करने से इनकार कर दिया और हमें बॉबी देओल को साइन करना पड़ा।

सुनील दर्शन ने बताते हैं, “मुझे लगता है ट्विंकल को किसी ने गलत जानकारी दी थी। अक्षय और प्रिंयका के बीच फिल्माए गए गाने में कुछ अश्लील नहीं था। अक्षय और प्रियंका के बीच गजब की केमेस्ट्री थी। दोनों की जोड़ी काफी अच्छी थी। दोनों में कई समानताएं भी थीं। मुझे तो लगा गजब का गाना बन गया है। लेकिन फिर, प्रियंका वर्ल्ड टूर पर चली गईं और जब वह वापस आईं….मुझे नहीं पता कि उन दोनों के बीच क्या हुआ।”

सुनील दर्शन ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा, “एक दिन अक्षय ने मुझे फोन किया और कहा मिलना है। तब तक मुझे पता चल चुका था कि ट्विंकल खन्ना को अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के एक साथ काम करने पर ऑब्जेक्शन था। मुझे बताया गया कि ट्विंकल को प्रियंका चोपड़ा से काफी दिक्कतें थीं। इस प्रोफेशन में… कभी-कभी लाइफ स्टाइल की वजह से दिक्कतें होने लगती हैं और मीडिया इन बातों को उड़ा देती है।”

इस घटना के बाद सुनील दर्शन ने प्रियंका चोपड़ा के साथ कभी कोई फिल्म में काम नहीं किया। हालांकि, अक्षय कुमार के साथ वह फिल्म ‘दोस्ती’ में काम कर चुके थे। लेकिन, यह अक्षय और सुनील की साथ में आखिरी फिल्म थी। सुनील, अजय देवगन, शाहरुख खान और आमिर खान के साथ भी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button