राष्ट्रीय

21 साल का इंतजार खत्म, सरगम कौशल बनीं मिसेज वर्ल्ड

वाशिंगटन : 21 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत ने मिसेज वल्र्ड का खिताब अपने नाम कर लिया। भारत की सरगम कौशल मिसेज वल्र्ड 2022 की विनर बन गई हैं । अमेरिका में आयोजित ब्यूटी कॉम्पटिशन में जब मिसेज वल्र्ड का खिताब भारत के नाम हुआ, तो स्टेज पर सरगम इमोशनल होती हुई दिखीं और ताज पहनते हुए उनकी आंखों से खुशी के आंसू बह निकले। इससे पहले 2001 में अदिति गोवित्रीकर ने ये ताज अपने नाम करके देश का मान बढ़ाया था। सरगम ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, इस जर्नी का हिस्सा बनकर खुश हूं। 21 साल बाद ताज वापस आया है। आपको दिल से बधाई।

कौन हैं सरगम कौशल?

मिसेज वल्र्ड का खिताब जीतकर देशवासियों का नाम रोशन करने वाली सरगम कौशल जम्मू कश्मीर की निवासी हैं। वो एक शिक्षक और मॉडल हैं। सरगम की शादी 2018 में हुई थी। शादी के बाद से ही उनके दिल में ब्यूटी पेजेंट जीतने का जुनून सवार था।

Related Articles

Back to top button