बहू ने लोहे की रॉड से की सास की हत्या, फिर लाश को जला डाला

पानीपत. हरियाणा बदलते वक्त के साथ रिश्ते किस कदर स्वार्थी और खोखले होते जा रहे हैं, इसकी एक मिसाल गोहाना में सामने आई है.
यहां एक बहू ने बड़ी ही बेदर्दी से पहले अपनी सास की हत्या की और फिर सबूत मिटाने के लिए उसके शव को जला दिया. इस हत्याकांड की वजह जमीन विवाद बताया जा रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
दरअसल, गोहाना का आंवली गांव उस वक्त शर्मिंदा हो गया, जब गांव की बहू ने अपनी सास दमयंति को लोहे की रॉड से मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया. फिर लाश पर मिट्टी का तेल और रजाई डालकर जला दिया.
एक साल पहले ही मृतिका के बेटा विजय वीर ने रोहतक की राज इंदिरा कॉलोनी निवासी सीमा से एक साल पहले ही इंटरकास्ट शादी की थी. विजय के मुताबिक, शादी के बाद से ही सीमा और उसके परिवार के लोग उस पर गांव की जमीन बेचकर शहर में रहने का दबाव डाल रहे थे
इस फैसले का विजय की मां अक्सर विरोध किया करती थी. यही वजह रही कि उसकी पत्नी ने उसकी मां को मार डाला.
पुलिस ने विजय वीर के बयान पर उसकी पत्नी सीमा और ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.



