राष्ट्रीय
पंजाब के चुनाव प्रचार में कूदे केजरीवाल, अकाली दल और कांग्रेस पर साधा निशाना

मुक्तसर : पंजाब में वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के अभियान की शुरआत करते हुए दल के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज अकाली दल और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए दोनों के बीच आपस में सांठगांठ होने का आरोप लगाया।
केजरीवाल ने कहा, ‘कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के बीच आपस में सांठगांठ है। उनका लोगों की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। वे लोग सिर्फ सत्ता चाहते हैं। पहले अमरिंदर सिंह और उसके बाद मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल यह क्रम जारी है।’



