टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

पुणे: मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर खचाखच भरी बस का भयंकर ‘एक्सीडेंट’, 5 घायल

नई दिल्ली/पुणे. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिली बड़ी खबर के अनुसार, यहां मुंबई से बेंगलुरु (Mumbai to Bangluru) जा रही एक निजी बस हादसे (Bus Accident) का शिकार हो गई है। दरअसल यह भी बताया जा रहा है कि, हादसा पुणे के बावधन के पास मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर हुआ है। वहीं इस बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 5 लोग घायल हुए हैं। वहीं पुणे फायर ब्रिगेड के अधिकारी, पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

वहीं मामले पर पुणे दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि, सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। मामले पर अधिकारियों के मुताबिक, बस पुणे में बावधन के पास मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। खबर आने तक पुणे फायर ब्रिगेड के अधिकारी और पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद थे।

गौरतलब है कि, इससे पहले, बीते शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के गोरी पोरा इलाके में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई यात्री घायल हुए थे। वहीं जानकारी के अनुसार दुर्घटना के समय बस में करीब 50-52 लोग सवार थे। उनमें से अब 3-4 लोगों की हालत गंभीर है और कई अन्य घायल हैं।

Related Articles

Back to top button