अन्तर्राष्ट्रीय

पुर्तगाल: लिस्बन के एक इस्लामिक सेंटर में लोगों पर चाकू से हमला, दो की मौत

लिस्बन (Lisbon)। पुर्तगाल (Portugal) की राजधानी लिस्बन (Lisbon) में स्थित इस्लामिक सेंटर (Muslim Center ) में एक व्यक्ति ने लोगों पर चाकू से हमला (Knife Attack) किया। इसमें दो लोगों की मौत (two people died) हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। पुर्तगाल के अधिकारियों ने कहा कि मौके पर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध को काबू किया (police arrested suspect) और उसे हिरासत में ले लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को मंगलवार सुबह 11 बजे (स्थानीय समय) के आसपास सेंटर पर हमले की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जहां उनका सामना हमलावर से हुआ, जो एक बड़ा चाकू लिए हुए था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में इस्माइली सेंटर की दो महिला कर्मचारियों की मौत हुई है, जिनकी उम्र 49 और 24 साल थी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फिलहाल मृतकों की आधिकारिक पहचान नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि हमें संदेह है कि यह आतंकवादी हमला है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि हमलावर अफगान शरणार्थी और तीन बच्चों का पिता है।

वहीं, पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने इस्लामिक सेंटर पर हमले की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट कर पीड़ितों के परिवारों और पुर्तगाल में इस्माइली समुदाय के प्रति अपनी संवेदना और एकजुटता व्यक्त की। कोस्टा ने कहा कि अभी इस हमले के पीछे की मंशा के बारे में अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी। हमें जांच के नतीजों का इंतजार करना होगा।

हमले को लेकर पुर्तगाल के गृह मंत्री जोस लुइस कार्नेइरो ने कहा कि सभी पहलुओं से इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह एक अलग कृत्य लग रहा है।

Related Articles

Back to top button