पोर्न स्टार मिया खलीफा ने पति से लिया तलाक, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी

फ्लोरिडा : शादी के महज एक साल बाद एडल्ट फिल्म स्टार मिया खलीफा ने पति रॉबर्ट सैंडबर्ग को तलाक दे दिया। मिया खलीफा ने हाल ही में पति से अलग होने की खबर की पुष्टि की है। एक्स पॉर्नोग्राफ़िक एक्ट्रेस मिया खलीफा ने 21 जुलाई, 2021 को पति रॉबर्ट सैंडबर्ग के साथ शादी की घोषणा की थी, और अब वो अलग हो रही हैं। उन्होंने अलगाव का कारण ‘आपसी मतभेद’ बताया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिया और रॉबर्ट 2020 में अपने घर पर शादी के बंधन में बंधे और उन्होंने हाल ही में अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई।
पति के साथ अलग होने की घोषणा करते हुए मिया खलीफा ने लिखा, ‘हम विश्वास के साथ कह सकते हैं कि हमने अपनी शादी को सफल बनाने के लिए सब कुछ किया लेकिन लगभग एक साल की कोशिशों के बाद हम दूर जा रहे हैं। हम अच्छे दोस्त हैं, और हमने वास्तव में शादी बचाने की कोशिश की। हम हमेशा एक-दूसरे से प्यार और सम्मान करेंगे क्योंकि हम जानते हैं कि एक हमारे अलग होने का कारण क्या है, यह ना सुलझने वाले मतभेद हैं, जिसके लिए कोई भी दूसरे को दोष नहीं दे सकता है।’



