राष्ट्रीय

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद पीएम मोदी के साथ रॉक गार्डन का लिया जायजा

101388-namo-700दस्तक टाइम्स एजेन्सी/ चंडीगढ़ : फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा के क्रम में रविवार को चंडीगढ़ पहुंचे। पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं अन्य लोगों ने चंडीगढ़ पहुंचने पर ओलोंद की अगवानी की। इसके बाद फ्रांस्वा ओलांद प्रसिद्ध रॉक गार्डन पहुंचे जहां पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया।

रॉक गार्डन में पीएम मोदी बेहद गर्मजोशी से ओलांद से मिले। जबकि ओलांद ने उन्हें गले लगाया। दोनों नेताओं ने रॉक गार्डन का जायजा लिया और चहल कदमी करते हुए एक-दूसरे से बातचीत की। रॉक गार्डन में करीब 15 मिनट तक दोनों नेताओं ने भ्रमण किया।

दोनों नेताओं के बीच आज एक बिजनेस समिट होगी और दोनों देशों के बीच अहम घोषणाएं हो सकती हैं।

फ्रांस के राष्ट्रपति के आगमन से कुछ ही देर पहले मोदी ने ट्वीट किया, ‘फ्रांस के राष्ट्रपति ओलोंद का गर्मजोशी भरा स्वागत। हम गणतंत्र दिवस समारोह में उनके मुख्य अतिथि बनने से सम्मानित और प्रसन्नता महसूस कर रहे हैं।’ प्रधानमंत्री ने दूसरे ट्वीट में कहा, ‘राष्ट्रपति ओलांद और मैं चंडीगढ़ और दिल्ली में मुलाकात करेंगे। हम अपनी पूर्व की चर्चाओं के दौरान तय चीजों पर काम करेंगे।’ हवाई अड्डे पर चंडीगढ़ से भाजपा सांसद किरण खेर, प्रशासक के सलाहकार विजय देव और गृह सचिव अनुराग अग्रवाल भी मौजूद थे।

 

Related Articles

Back to top button