राष्ट्रीय

पठानकोट रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध बैग मिला: अलर्ट जारी

दpathankot_650x400_61453794931 (1)स्तक टाइम्स एजेन्सी/
पठानकोट: पठानकोट रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध बैग मिला है। इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है और बम निरोधक दस्ता स्टेशन पर पहुंचकर जांच कर रहा है।

इसी महीने की शुरुआत में पठानकोट के एयरफोर्स बेस पर पाकिस्तानी आतंकवादियों ने हमला कर दिया था, जिसमें सात जवान शहीद हुए थे। इस ऑपरेशन में 80 घंटे लगे थे।

सुरक्षा एजेंसियों ने गणतंत्र दिवस पर आईएस के हमले को लेकर पहले ही अलर्ट जारी किया है। देश के कई हिस्सों से आईएसआईएस से जुड़े 14 संदिग्ध गिरफ्तार हो चुके हैं।

इस बार गणतंत्र दिवस पर फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद मुख्य अतिथि हैं और आईएस ने नवंबर में पेरिस पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें 130 लोग मारे गए थे।

 

Related Articles

Back to top button