मनोरंजन

आर्यन खान केस : शनिवार की 5 घंटे की पूछताछ के बाद आज फिर समीर वानखेड़े पहुंचे मुंबई के CBI दफ्तर

नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, आज एक बार फिर NCB मुंबई के पूर्व जोनल निदेशक, समीर वानखेड़े (Sameer क्रूज मामले पर और आर्यन खान के ड्रग्स से जुड़े एक मामले में पूछताछ के लिए मुंबई में CBI कार्यालय पहुंचे हैं।

जानकारी हो कि, CBI ने मुंबई में NCB के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े से बीते शनिवार को भी पूछताछ की थी। जो करीब 5 घंटे से अधिक समय तक चली थी। मिली खबर के मुताबिक, CBI ने यह पूछताछ कोर्डेलिया क्रूज से ड्रग्‍स की जब्ती और घूस मांगने के मामले में की।

दरअसल कोर्डेलिया क्रूज से मादक पदार्थ की जब्ती मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम शामिल नहीं करने की एवज में उनसे कथित रूप से 25 करोड़ रुपये मांगने से जुड़े मामले में वानखेड़े पूछताछ के लिए सीबीआई के सामने पेश हुए थे। बीते शनिवार को वानखेड़े से पांच घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई थी।

वानखेड़े के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद एजेंसी के सामने बीते शनिवार यह उनकी पहली पेशी थी।पता हो कि, CBI ने वानखेड़े को इस मामले में पूछताछ के लिए गुरुवार को समन भेजा था, लेकिन वे तब एजेंसी के समक्ष पेश नहीं हुए थे। वहीं CBI ने कथित तौर पर साजिश रचने और रिश्वत से जुड़े अपराधों के अलावा जबरन वसूली के आरोप से जुड़ी NCB की शिकायत पर वानखेड़े और चार अन्य के खिलाफ 11 मई को FIR दर्ज की थी।

दरअसल आर्यन को बीते 3 अक्टूबर 2021 को कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, मादक पदार्थ रोधी एजेंसी के आर्यन पर लगे आरोपों को सही साबित करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य पेश करने में नाकाम रहने पर बॉम्‍बे हाईकोर्ट ने उन्हें इसके तीन हफ्ते बाद जमानत दे दी थी।

वहीं CBI ने आरोप लगाया था कि NCB, मुंबई क्षेत्र को 3 अक्टूबर 2021 में क्रूज जहाज पर कुछ लोगों के पास मादक पदार्थ होने और उनके द्वारा उसका सेवन किए जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद NCB के कुछ अधिकारियों ने आरोपियों को छोड़ने के एवज में रिश्वत मांगने की साजिश रची थी, जिसमे वानखेड़े भी शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button