राष्ट्रीय

पर्यावरण दिवस पर कोर्टेवा एग्री साइंस लखनऊ रिसर्च सेंटर में किया गया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

लखनऊ: पूरे विश्व में 5 जून को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में विश्वव्यापी भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित एक दिन है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कोर्टेवा एग्री साइंस के लखनऊ रिसर्च सेंटर पर रिसर्च साइंटिस्ट डॉक्टर आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पौधारोपण किया गया। इस दौरान दर्जनों फलदार और छायादार पौधे लगाए गए।

रिसर्च साइंटिस्ट डॉक्टर आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु साल 1972 में की थी। इसे 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।

आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण दिवस का मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों को देखना है। आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण प्रदान करना हमारा कर्तव्य है। पेड़ पौधे मानव जीवन के लिए अति आवश्यक हैं। हर व्यक्ति की जिम्मेदारी बनती है कि अपने घरों और आस पड़ोस के खाली पड़े जमीनों पर पौधा अवश्य लगाए जिससे कि पर्यावरण दूषित होने से बचे और लोग शुद्ध वातावरण में रह सकें।

इस दौरान, रिसर्च ऑफिसर शिवाकांत श्रीवास्तव, राजीव सिंह, विपिन, अरुण, भोली सहित कई अन्य कर्मचारियों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button