संगीतकार गोल्डी सोहेल के साथ आज शादी के बंधन में बंधेंगी असीस कौर, सिंगर ने बताया इस साल को खास

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) फिल्म ‘शेरशाह’ (Shershaah) के गाने ‘रातां लंबियां’ (Raataan Lambiyan) की सिंगर असीस कौर (Asees Kaur) आज अपने जीवन के नए चैप्टर की शुरुआत करने जा रही हैं। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगर आज, 17 जून को एक प्राइवेट सेरेमनी में मुंबई में अपने मंगेतर संगीतकार गोल्डी सोहेल (Goldie Sohel) से शादी करेंगी। सिंगर की शादी में केवल उनके करीबी ही शामिल होंगे।
असीस ने गोल्डी के साथ जनवरी, 2023 में इंगेजमेंट का ऐलान की थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर भी शेयर किया था। जिसमें वो गोल्डी सोहेल के साथ गुरुद्वारे में बैठी नजर आई थी। उनके इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी ने उन्हें बधाईयां और शुभकामनाएं दी थी। सिंगर असीस ने एएनआई के साथ बातचीत में अपने वेडिंग प्लान को भी शेयर किया है।
उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा कि यह साल उनके लिए बहुत अच्छा है। किसे पता था कि हार्टब्रेक गाने पर स्टूडियो सेशन से मेरी लव स्टोरी की शुरुआत हो जाएगी। सिंगर ने यह भी बताया कि वो और गोल्डी अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स में काफी बिजी हैं। जिसके चलते उनके शादी का पूरा अरेंजमेंट उनकी बहन दीदार कर रही हैं।
असीस ने यह भी बताया कि वो शादी के बंधन में बंधने के बाद गोल्डी के साथ अमृतसर के गोल्डन टेम्पल में माथा टेकने जाएंगी। अगले महीने लंदन में असीस का शो है। जो शादी के बाद उनका पहला बड़ा लाइव शो होगा। जहां वो दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि देंगी। असीस के लिए यह शो बेहद स्पेशल है। शो खत्म करने के बाद असीस पति संग हनीमून पर जाएंगी।



