राज्यराष्ट्रीय

गन्ने के दाम में बढ़ोतरी : 315 रुपए प्रति क्विंटल मूल्य निर्धारित किया गया : अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया आज कैबिनेट की बैठक में गन्ने के दाम में बढ़ोतरी करके 315 रुपए प्रति क्विंटल मूल्य निर्धारित किया गया है।कैबिनेट ने चीनी सीजन 2023-24 के लिए गन्ना किसानों के लिए 315 रुपये प्रति क्विंटल के अब तक के उच्चतम उचित और लाभकारी मूल्य को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से 5 करोड़ गन्ना किसानों और उनके आश्रितों के साथ-साथ चीनी मिलों और संबंधित सहायक गतिविधियों में कार्यरत 5 लाख श्रमिकों को लाभ होगा।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा नेशनल रिसर्च फाउंडेशन की स्थापना के लिए नेशनल रिसर्च फाउंडेशन बिल 2023 को संसद में लाया जाएगा और साइंस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च बोर्ड एक्ट 2008 को रद्द किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button