मनोरंजन

पति आनंद और बेटे वायु के साथ लंदन के नॉटिंग हिल में घूमने निकलीं सोनम कपूर, तस्वीरें हुईं वायरल

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपना पूरा टाइम अपने फैमिली के साथ बिता रही हैं। वो अपनी फैमिली के साथ लंदन (London) में हैं। एक्ट्रेस अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही हैं। एक्ट्रेस हाल ही में लंदन के नॉटिंग हिल (Notting Hills) में सैर करती नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस के साथ उनके पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) और बेटे वायु (Vayu Ahuja) भी साथ दिखाई दिए।

एक्ट्रेस के इस सैर-सपाटे में उनकी बहन रिया कपूर और उनके पति करण बुलानी भी शामिल थे। इस सैर-सपाटे की तस्वीरों को रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। तस्वीरों में सोनम स्नीकर्स और ट्रैक पैंट पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने स्नीकर्स के ऊपर एक ओवरसाइज़्ड शर्ट भी पहन रखा है। वहीं आनंद टी-शर्ट और ट्रैक पैंट में नजर आ रहे हैं जबकि वायु कपूर आहूजा ग्रे को-ऑर्ड सेट में क्यूट लग रहे हैं।

पहली तस्वीर में सोनम कपूर बेटे वायु को गोद में लिए नजर आ रही हैं। वहीं आनंद वायु को किस करते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में आनंद वायु को अपने कंधे पर बैठाए चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए रिया ने लिखा, “वाकिंग विद वायु।” एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी अपना प्यार लुटा रहे हैं।

बता दें कि हाल ही में सोनम कपूर यूके-इंडिया वीक 2023 में यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के रिसेप्शन में शामिल हुई थीं। जिसका आयोजन ऋषि सुनक के ऑफिशियल होम और ऑफिस 10 डाउनिंग स्ट्रीट में 26 जून से 30 जून तक किया गया था। एक्ट्रेस रिसेप्शन में रोहित बल की ग्रीन कलर की फ्लोरल प्रिंट साड़ी पहनकर पहुंची थीं। उन्होंने साड़ी के ऊपर व्हाइट फ्लोरल प्रिंट ओवरकोट भी कैरी किया हुआ था। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक से सभी का अटेंशन ग्रैब किया था।

Related Articles

Back to top button