राज्यराष्ट्रीय

LG सक्सेना ने बाढ़ की स्थिति पर चर्चा के लिए गुरुवार को बुलाई DDMA की बैठक, CM केजरीवाल भी लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना (LG Vinay Saxena) ने यमुना के बढ़ते जलस्तर और राजधानी में बाढ़ की स्थिति पर चर्चा के लिए गुरूवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की बैठक बुलाई है। इस बैठक में सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) भी हिस्सा लेंगे।

सक्सेना ने यमुना नदी का निरीक्षण करते हुए संवाददाताओं से कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मियों को तैनात किया गया है और निचले इलाकों में रहने वाले सभी लोगों को निकाला जाएगा। प्रगति मैदान टनल के निरिक्षण के बाद उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि वीआईपी मूवमेंट व अन्य जगहों पर जल जमाव न हो इसे लेकर काम किया जा रहा है। इसकी भी समीक्षा हो रही है कि जो बारिश का पानी जमा है उसे हार्वेस्ट कर ग्रीनरी के लिए इस्तेमाल किया जा सके। दिल्ली और हम दोनों मिल कर कार्य कर रहे हैं।

यमुना नदी का जलस्तर बुधवार को बढ़कर 207.83 मीटर पर पहुंच गया। सक्सेना ने उम्मीद जतायी कि अगले कुछ दिनों में यमुना का जलस्तर कम हो जाएगा क्योंकि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ा जाना कम हो गया है।

Related Articles

Back to top button