टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

ओमप्रकाश राजभर की पार्टी ‘सुभासपा’ भी NDA में शामिल, अमित शाह ने ट्वीट कर किया स्वागत

नई दिल्ली: हाल ही में आई बड़ी खबर के मुताबिक, भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में शामिल होने का फैसला किया है। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया है।

दरअसल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, “सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में शामिल होने का फैसला किया है। मैं NDA परिवार में उनका स्वागत करता हूं।”

ऐसे में अब कहा जा सकता है कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष को एक और बड़ा झटका लगा है। जी हां यूपी में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर एक बार फिर एनडीए में शामिल हो गए हैं।

गृह मंत्री ने कहा कि राजभर के आने से उत्तर प्रदेश में राजग मजबूत होगी और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गठबंधन द्वारा गरीबों व वंचितों के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों को और बल मिलेगा। राजभर ने उत्तर प्रदेश का पिछला विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन में लड़ा था, लेकिन उम्मीद के मुताबिक सफलता न मिलने के बाद वह सपा से अलग हो गए थे।

उन्होंने पिछले साल राष्ट्रपति चुनाव में राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया था। राजभर की पार्टी ने वर्ष 2017 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ा था। सरकार बनने पर राजभर को कैबिनेट मंत्री बनाया गया था, लेकिन बाद में उन्होंने गठबंधन से नाता तोड़ लिया था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। उसके बाद गठबंधन में शामिल होने का ऐलान किया गया है। ऐसे में अब उनके इस फैसले की सराहना करते हुए अमित शाह ने NDA में उनका स्वागत किया है।

Related Articles

Back to top button