पंजाब

चंडीगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, अगले दो दिन बारिश की चेतावनी

चंडीगढ़। शहर का मौसम एक बार फिर करवट बदलने को तैयार है। विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश की चेतावनी है। वहीं, रविवार दोपहर से ही पंजाब के कई हिस्सों में बारिश भी शुरू हो चुकी है। लेकिन बीते दिनों हुई बारिश के कारण आई बाढ़ से ट्राइसिटी अभी उबर नहीं पाई है। ऐसे में एक बार फिर ट्राइसिटी में बारिश के पूर्वानुमान ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं 1 जून से अब तक शहर में 733.3 एमएम बारिश दर्ज हो चुकी है, जो सामान्य से 160.1 फीसदी अधिक है। वहीं पंजाब में अगले तीन दिन के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 4.5 किमी और 9.5 किमी के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर अगले कुछ दिनों में चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में देखा जा सकता है। पिछले चार दिन से शहर में बारिश नहीं हुई है। लेकिन, अब आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है।

मानसून भले अब कमजोर हो गया है, लेकिन मध्य पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 4.5 किमी और 9.5 किमी के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके अलावा एक साइक्लोन सर्क्युलेशन हरियाणा और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर स्थित है। इससे कम से मध्यम वर्षा का अनुमान है।

आगे के मौसम का हाल:
सोमवार को बारिश की संभावना बनी है। ऐसे में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। मंगलवार को भी बादल छाए रहने और बारिश की उम्मीद है। ऐसे में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। बुधवार को बारिश की संभावना है। ऐसे में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वीरवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button