आखिरी ‘वीकेंड का वार’ पर नेहा कक्कड़ ने कंटेस्टेंट्स का किया एंटरटेन, बिग बॉस हाउस से अविनाश सचदेव और जद हदीद हुए बेघर

मुंबई : ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (Bigg Boss OTT 2) अब फिनाले की ओर बढ़ रहा है। वहीं 6 अगस्त को हर बार की तरह इस बार भी ‘वीकेंड का वार’ (Weekend Ka Vaar) पर सलमान खान (Salman Khan) बिग बॉस हाउस पहुंचे थे। जहां उन्हें अभिषेक मल्हान की क्लास लगाते हुए देखा गया। वहीं आखिरी ‘वीकेंड का वार’ पर यानी की ग्रैंड फिनाले से एक हफ्ते पहले शो से दो कंटेस्टेंट्स का एविक्शन हुआ। जिसमें कंटेस्टेंट जद हदीद और अविनाश सचदेव को बिग बॉस हाउस से बाहर जाना पड़ा।
इस वीक के लिए मनीषा रानी, जद हदीद, अविनाश सचदेव और जिया शंकर बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे। जब सलमान खान बिग बॉस हाउस पहुंचे तो उन्होंने कहा कि आज घर से एक नहीं बल्कि दो लोग बेघर होंगे। सलमान ने कहा कि जद हदीद के साथ कम वोट मिलने के कारण अविनाश सचदेव को भी बिग बॉस हाउस से बाहर जाना होगा। सलमान के इस बात को सुनकर घरवालों समेत ऑडियंस भी हैरान थीं। जद हदीद और अविनाश सचदेव के घर से बाहर जाने पर सभी घरवालों की आंखें नाम दिखीं।
वहीं जद हदीद और अविनाश सचदेव के घर से बाहर जाने के बाद घर में मनीषा रानी, एल्विश यादव, पूजा भट्ट, बेबिका धुर्वे और जिया शंकर बचे हैं जबकि अभिषेक मल्हान ने फाइनल में अपनी जगह बनाते हुए घर के आखिरी कैप्टन हैं। सलमान खान ने बिग बॉस हाउस में शो की विनर ट्रॉफी दिखाते हुए कहा कि 14 अगस्त यानी की अगले सोमवार को ग्रैंड फिनाले होगा। जिसमें कोई एक विनर बनेगा।
वहीं पहली बार इस शो का फिनाले सोमवार को होने जा रहा है। इससे पहले कभी भी बिग बॉस का फिनाले सोमवार को नहीं हुआ है। वहीं इस वीक बिग बॉस हाउस में नेहा कक्कड़, माहिरा शर्मा, रफ्तार, साहिल खट्टर और तनुज विरवानी अपने परफॉरमेंस से कंटेस्टेंट्स का एंटरटेन करते दिखे। जिसके बाद माहिरा शर्मा और रफ्तार ने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘बजाओ’ का प्रमोशन भी किया। वहीं नेहा कक्कड़ ने मनीषा रानी, एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान को अपना पसंदीदा कंटेस्टेंट्स बताया।



