पंजाबराज्य

लूट की वारदातें करने वाले काबू, पूछताछ दौरान हुआ बड़ा खुलासा

जालंधर : भईया मंडी में पैसों के बंटवारे को लेकर साथी को गोली मार कर भागते पकड़े दोनों लुटेरों को घायल साथी की पूछताछ में पुलिस ने तीन और देसी पिस्तौल बरामद किए हैं। आरोपियों से पूछताछ में 14 से ज्यादा लूट की वारदातें ट्रेस हुई हैं जो उन्होंने पंजाब भर में की हुई थीं। एस.एस.पी. मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हरजोत सिंह को थाना मकसूदां की पुलिस ने अड्डा वरियाणा लगे नाके पर मौके से ही काबू कर लिया था लेकिन बाइक चला रहा गौरव सीमार मौके से फरार हो गया था।

पुलिस ने हरजोत सिंह से 7.65 एम.एम. का देसी वैपन बरामद किया था जबकि एक चली गोली और जिंदा कारतूस भी मिला था। 29 दिसम्बर को दूसरे आरोपी गौरव को गिरफ्तार करके पूछताछ की तो पता लगा कि भईया मंडी के रहने वाले अपने साथी गुरदित सिंह के घर पैसों के बंटवारे को लेकर हरजोत सिंह ने गुरदित्त पर गोली चलाई थी जिसके बाद वह वहां से भाग निकले लेकिन अड्डा वरियाणा पर वह पकड़े गए।

पुलिस ने गौरव शीमान एक वैपन बरामद किया जबकि गोली लगने से घायल हुए गुरदित्त ने भी पूछताछ दौरान दो 7.65 एम.एम. के दो वैपन बरामद करवाए। एस.एस.पी. भुल्लर ने बताया कि बोबी को थाना लांबड़ा की पुलिस ने हत्या के प्रयास में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था जिसे अब प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा। एस.एस.पी. ने कहा कि आरोपियों ने 14 से ज्यादा लूट की वारदातों को कबूला है। मनिंदर के खिलाफ अलग अलग थानो में 8 केस दर्ज हैं।

ट्रेस हुई वारदातें
-नवम्बर 2022 को अड्डा निज्जरां से गोबिंदपुर जा रहे बाइक सवार को घायल करके 25 हजार लूटा।
-24 नवम्बर 2023 को बुलंदपुर में व्यक्ति से मोबाइल लूटा।
-27 नवंबर 2023 को डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी के नजदीक ट्रक के कैबिन में घूस ट्रक चालक से 1800 रुपए लूटे।
-27 नवम्बर 2023 को गाखला पुली के नजदीक से मोबाइल व खुंडी लूटी।
-16 दिसम्बर 2023 को बुलंदपुर से व्यक्ति से मोबाइल लूटा।
-26 दिसम्बर 2023 को गांव गिल्लां में बाइक सवार से 2500 रुपए लूटे।
-गांव खैहरा माझा में व्यक्ति से 18 हजार रुपए लूटे।
-गांव मंसूरवाल से एक व्यक्ति को रोक मोबाइल और 2500 रुपए लूटे। पैदल जा रहे प्रवासी से दातर दिखाकर 500 रुपए लूटे। कोटली नजदीक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर 900 रुपए राहगीर से लूटे। जून माह में सुभानपुर से स्विफ्ट गाड़ी लूटी।

Related Articles

Back to top button