राष्ट्रीय
अफजल गुरू मामला: भारत का पाक पर पलटवार, कहा- ‘जम्मू-कश्मीर पर गैरजरूरी टिप्पणियां नामंजूर’

दस्तक टाइम्स एजेंसी/नई दिल्ली : भारत ने संसद हमला मामले में फांसी पर लटकाए गए अफजल गुरू के बारे में पाकिस्तान के बयान को लेकर उस पर पलटवार किया और कहा कि जम्मू कश्मीर एक अंदरूनी मुद्दा है और उसकी ‘‘अनावश्यक टिप्पणियां’’ अस्वीकार्य हैं ।



